📲 ऐप इंस्टॉल करें
होम स्क्रीन पर जोड़ें — तेज़ और आसान
ज्योतिष कुण्डली — वैदिक ज्योतिष • कुंडली • वास्तु • AI मार्गदर्शनचालित

🕉️ आध्यात्मिक सामग्री

कहानी, आरती, मंत्र, पूजा विधि, चालीसा, भजन

← वापस
🪔 आरती Santoshi Mata
👁 3355883 ❤️ 314741

संतोषी माता की आरती संपूर्ण

Santoshi Mata Ki Aarti Complete
भाषा:
संतोषी माता की आरती संपूर्ण
॥ श्री संतोषी माता की आरती ॥ जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता । अपने सेवक जन को सुख संपत्ति दाता ॥ जय संतोषी माता ॥ सुन्दर चीर सुनहरी माँ धारण कीन्हो । हीरा पन्ना दमके तन श्रृंगार लीन्हो ॥ जय संतोषी माता ॥ गेरू लाल छटा छवि बदन कमल सोहे । मंद हँसत करुणामयी त्रिभुवन मन मोहे ॥ जय संतोषी माता ॥ स्वर्ण सिंहासन बैठी चंवर ढुलावे प्यारे । धूप दीप मधु मेवा भोग धरें न्यारे ॥ जय संतोषी माता ॥ गुड़ अरु चना परमप्रिय तामें संतोष कियो । संतोषी कहलाई भक्तन वैभव दियो ॥ जय संतोषी माता ॥ शुक्रवार प्रिय मानत आज दिवस सोही । भक्त मंडली छाई कथा सुनत मोही ॥ जय संतोषी माता ॥ मंदिर जगमग ज्योति मंगल ध्वनि छाई । विनय करें हम बालक चरणन सिर नाई ॥ जय संतोषी माता ॥ भक्ति भावमय पूजा अंगीकृत कीजै । जो मन बसे हमारे इच्छा फल दीजै ॥ जय संतोषी माता ॥ दुखी दरिद्री रोगी संकटमुक्त किए । बहु धन धान्य भरे घर सुख सौभाग्य दिए ॥ जय संतोषी माता ॥ ध्यान धरे जो तेरा मनवांछित फल पावे । पूजा कथा श्रवण कर घर आनंद आवे ॥ जय संतोषी माता ॥ शरण पड़े की लज्जा रखियो जगदम्बे । संकट तू ही निवारे दयामयी अम्बे ॥ जय संतोषी माता ॥ संतोषी माँ की आरती जो कोई नर गावे । ऋद्धि सिद्धि सुख संपत्ति जी भरकर पावे ॥ जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ॥
Santoshi Mata Ki Aarti Complete
Complete Santoshi Mata Ki Aarti dedicated to Goddess Santoshi Mata for peace, happiness, prosperity and wish fulfillment.